फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बाइक की टक्कर से स्वास्थ्य कर्मी के पति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन (सोनभद्र)। नगर में सोन नदी पर निर्मित पुराने पुल पर बृहस्पतिवार की सुबह टहलने के दौरान बाइक की चपेट में आने से स्वास्थ्य कर्मी के पति की मौत हो गई। उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। घटना से सीएचसी के कर्मचारियों में शोक छा गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से मिर्जापुर जिले के अदलहाट निवासी कमलेश कुमारी चोपन सीएचसी में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। वह परिवार के साथ यहीं रहती हैं। बृहस्पतिवार की सुबह उनके पति रामव्यास सिंह (56) सोन नदी पर निर्मित पुराने पुल के पास टहल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक के धक्के से वह सड़क पर गिर गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्हें तत्काल चोपन सीएचसी ले जाया गया, जहां स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एएनएम के पति की मौत की खबर पाकर स्वास्थ्य कर्मचारियों में शोक छा गया।
चोपन एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें