फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: होटल संचालकों को ठगने वाला जालसाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। फर्जी चेक देकर नगर के कई होटल व ट्रेवेल्स संचालकों को चूना लगाने वाले जालसाज को कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

उरमौरा स्थित एक होटल के मैनेजर शुभम रस्तोगी ने बुधवार को सदर कोतवाली में तहरीर देकर जालसाजी की शिकायत की थी। बताया था कि चंदौली जिले के शहाबगंज थाना अंतर्गत हड़ौरा गांव निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह उसके होटल में कई दिनों तक किराए पर कमरा लेकर रहा। बाद में छलकपट करते हुए दूसरे के नाम का फर्जी चेक थमा दिया। इससे पहले वह नगर के कई अन्य होटल संचालकों को भी लाखों का चूना लगा चुका है। केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की।
मुखबिर की सूचना पर आरोपी नरेंद्र प्रताप सिंह को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मिर्जापुर जिले में भी जालसाजी का मुकदमा पंजीकृत है। गिरफ्तार करने वाली टीम में अस्पताल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी शिवचंद पटेल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें