फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: प्रसाद खाने से भाई-बहन समेत चार की बिगड़ी तबीयत

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रसाद खाने के बाद भाई-बहन समेत चार की हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी एक ही परिवार के हैं।
विज्ञापन

बबुरी गांव निवासी किरन देवी पत्नी रामवृक्ष सोमवार की शाम अपने घर पर थी। घर पर कहीं से प्रसाद आया था। शाम करीब सवा पांच बजे उसने प्रसाद खाया। अपने परिवार के अन्य बच्चों को भी प्रसाद दिया। प्रसाद के सेवन के कुछ देर बार ही किरन, अभिजित (5), दिव्यांश (3) और उसकी बहन ऊषा (14) की हालत खराब हो गई।
स्थिति बिगड़ने पर रामवृक्ष सभी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। वहां चिकित्सकों की जांच में विषाक्त के सेवन की बात सामने आई। सभी को भर्ती कर उपचार किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। इस संबंध में चुर्क चौकी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि मामले में कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें