फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 60 मजदूरों में 12 संदिग्धों का भेजा सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन। क्षेत्र के गांवों में बाहर कमाने गये मजदूरों को गांव वापसी आने की सिलसिला जारी है। चोपन ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवाटन में बड़ी तादाद में सूरत गुजरात कमाने गये करीब 60 युवा सप्ताह भर के बीच गांव वापस लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को इन सभी लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया और इसमें 12 संदिग्धों का सैंपल जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

देवाटन के ग्रामीणों का कहना है कि गांव में मजदूरों के आने का सिलसिला जारी है। उन्हें गांव के विभिन्न विद्यालयों में 14 दिन रुकने के लिए तो कहा जा रहा है, लेकिन ग्राम पंचायत या सरकारी कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण संबधित मजदूरों के घर से ही दोनों टाइम का भोजन कराया जा रहा है। इससे अब लोगों को डर सताने लगा कि यदि किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो परिजनों समेत गांवों में वायरस फैलने से इंकार नहीं किया जा सकता। इसके लेकर ग्रामीणों में भय है।
इस संबंध में देवाटन ग्राम प्रधान इबरार अली ने बताया कि इधर बीच बाहर से आ रहे लोगों को एहतियातन 14 दिनों के लिए विद्यालय में रहने के लिए कहा गया है, लेकिन लोग नियमों को दरकिनार कर विद्यालयों से बाहर निकल कर परिजनों से मिलते रहते हैं। कोई पुलिस प्रशासनिक दबाव नहीं होने के नाते मजदूर बात नहीं मानते। हांलाकि सभी को नियम पालन करने के लिए बार- बार कहा जा रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम दो एंबुलेंस से 12 लोगों को सैंपल के लिए जिला अस्पताल ले गई थी, जिन्हें फिर शाम को वापस लाया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में क्षेत्र में आए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने बताया कि उन्हें जानकारी हुई है। उन्होंने डीएम को फोन से मामले को अवगत कराया है। कहा कि सभी मजदूरों की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशिकांत उपाध्याय ने बताया कि 12 लोगों का रैंडम सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें