फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में बुधवार को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा कार्यक्रम हुआ। इसके तहत सभी दस ब्लॉकों की सीएचसी और जिला अस्पताल व संयुक्त चिकित्सालय अनपरा में शिविर लगाया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई और उनका टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

घोरावल: घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मैटरनिटी विंग में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बुधवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर 50 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई और उन्हें जरूरी टीका लगाया गया। बीपीएम प्रशांत दूबे ने बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे से सीएचसी के मैटरनिटी विंग में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया और उनकी खून, रक्तचाप, पेशाब, शुगर इत्यादि की जांच की गई। डॉ. पल्लवी ने अपील किया कि सभी गर्भवती महिलाएं नियमित रूप से अपनी जांच कराती रहें। बभनी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भी गर्भवती महिलाओं की शारीरिक जांच की गई। क्षेत्र के विभिन्न गांवों बभनी, पोखरा, चैनपुर, दरनखांड, बरवें, खोतोमहुआ से गर्भवती महिलाओं को क्षेत्र की आशाएं लाकर जांच कराईं। डॉ. हेमलता ने बताया कि 30 महिलाओं की जांच कर टीकाकरण किया गया। केकराही: प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा दिवस पर स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 15 गर्भवती महिलाओं की शारीरिक जांच की गई और आवश्यकता के अनुरूप दवाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें