फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: स्वास्थ्य विभाग की बैठक का प्रधानों ने किया बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज ब्लाॅक परिसर में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर ग्राम प्रधानों की बैठक बुलाई गई थी। ग्राम प्रधानों ने बैठक का बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश शुक्ला के नेतृत्व में बहिष्कार कर रहे प्रधानों का कहना था कि ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास प्लस का सर्वे कार्य चल रहा है। उसमें पंचायत अधिकारियों-कर्मचारियों के अलावा अन्य विभागों की तरफ से जो कर्मचारी सर्वे में लगाए गए हैं, वह अपना कार्य नहीं कर रहे हैं।
मुख्य विकास अधिकारी को भी अवगत कराया गया है। अभी तक सर्वे का कार्य शुरू नहीं हुआ। इस कारण हम सभी ग्राम प्रधान सामूहिक रूप से ऐसी किसी भी बैठक में सम्मिलित नहीं होंगे। इस दौरान विमलेश कुमार पांडेय, इंद्रजीत यादव, विजय बहादुर सिंह, चंद्र किशन देव, कन्हैयालाल, दिनेश कुमार, नीलम, अमरजीत, लाल बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें