फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दर्शन के बहाने प्रेमिका को जंगल में ले गया, फिर दोस्त के साथ की हत्या

विज्ञापन
बीजपुर पुलिस की गिरफत में हत्यारा। स्त्रोत पुलिस
विज्ञापन
बीजपुर। थाना क्षेत्र के धरतीडाड स्थित मोटकी मुकुट पहाड़ी के जंगल में गत 30 मई को मिले महिला के कंकाल की गुत्थी बीजपुर पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में हत्या का मामला दर्ज होने के महज 12 घंटे के भीतर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि महिला के प्रेमी ने शादी का दबाव बनाए जाने से परेशान होकर गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या की। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बीजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि म्योरपुर थानाक्षेत्र के छानी पाथर काचन गांव निवासी पार्वती देवी (34) गत 10 मई की सुबह बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी म्योरपुर थाने में दर्ज कराई थी। उसकी खोजबीन चल रही थी। इस बीच 30 मई को धरतीडाड स्थित मोटकी मुकुट पहाड़ी के जंगल में एक महिला का कंकाल मिलने की सूचना पर पति विनोद और सास मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर मिली साड़ी और चप्पल के आधार पर शव की पहचान पार्वती देवी के रूप में की। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए बीएचयू वाराणसी भेजा। 20 जून को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद परिजनों की तहरीर पर बीजपुर थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच के दौरान पार्वती देवी की सास ने बताया कि पार्वती को बभनी थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी सुरेश और लाले पनिका बाइक से अपने साथ ले गए थे। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार सुबह जरहा मंदिर के पास से सुरेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि लाले पनिका उसका दोस्त है। पार्वती देवी और लाले के बीच प्रेम संबंध था। गत वर्ष लाले उसे भगाकर गुजरात ले गया था। वहां से लौटने के बाद पार्वती लगातार उस पर शादी करने का दबाव दे रही थी। लाले इससे परेशान था और पीछा छुड़ाना चाहता था। दोनों ने योजना बनाकर पार्वती को दर्शन-पूजन के बहाने से घर से बुलाया और जंगल में ले जाकर गमछे से गला कसकर हत्या कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रेमी लाले पनिका फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें