फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने नहीं किया काम फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Tue, 03 Mar 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर मंगलवार को वकीलों ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर राबर्ट्सगंज कचहरी गेट पर प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन


वकीलों ने जुलूस की शक्ल में चक्रमण कर सरकार विरोधी नारे भी लगाए। वकीलों के कार्य बहिष्कार की वजह से न्यायालय का कामकाज प्रभावित रहा और वादकारी परेशान रहे।

सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक के नेतृत्व में वकीलों ने जुलूस की शक्ल में राबर्ट्सगंज कचहरी में चक्रमण करते हुए सरकार विरोधी नारेबाजी की और कचहरी गेट पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन


 एसबीए अध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वकीलों के अधिवक्ता कल्याण निधि को 50 हजार से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने, नए अधिवक्ताओं को प्रोत्साहन भत्ता दिए जाने समेत अन्य कई वादे किए थे,

 लेकिन एक साल से भी अधिक समय गुजर गया वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने वकीलों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

इस मौके पर महामंत्री अंशुमान सिंह, ओपी तिवारी, रामसागर शर्मा, सेराज अख्तर खां, रमेश मिश्रा, डीके मौर्या, जीएस राय, राजीव गौतम, सुरेश पाठक, आनंद मिश्रा, प्रदीप सिंह, मुनिराज शाह,

 राजेश कुमार, शारदा मौर्या,कैलास सिंह, रविकांत राय, कृष्ण कुमार तिवारी आदि रहे।दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार संयुक्त बार संघ के  बैनर तले अधिवक्ताओं ने मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर कचहरी परिसर से जुलूस निकाला

और तहसील परिसर में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच पुतला फूंकने को लेकर हल्की नोकझोंक भी हुई। अधिवक्ताओं ने चेताया कि यदि प्रदेश सरकार उनकी मांग पूरी नहीं करती है

तो इसको लेकर आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में रामपाल जौहरी, राकेश श्रीवास्तव, दिनेश अग्रहरि, कूलभूषण पांडेय, जितेंद्र श्रीवास्तव, दिलीप पांडेय, मनोज मिश्रा, नागेंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे।

घोरावल प्रतिनिधि के मुताबिक यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर मंगलवार को तहसील परिसर में तहसील अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष राम अनुज धर द्विवेदी के नेतृत्व में वकीलों ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर

मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इस मौके पर श्री प्रकाश वर्मा, मार्तण्ड प्रताप सिंह, सच्चिदानंद चौबे, राम नयन मिश्र, राजेंद्र कुमार पाठक, हरि प्रकाश वर्मा, विजेंद्र प्रताप सिंह, रामकिंकर पाठक, मदन गोपाल सिंह, आशीष पांडेय,
विज्ञापन

 आदिनाथ मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें