सोनभद्र। जिले में हर्ष फायरिंग के मामलों पर अंकुश नहीं है। हर्ष फायरिंग करते युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। राॅबर्ट्सगंज के हिनौती गांव में 22 जनवरी को वैवाहिक कार्यक्रम था। इसमें पहुंचा युवक हर्ष फायरिंग कर रहा है। फायरिंग करते वीडियो बनाया गया। इसे प्रदीप कुमार के नाम से बने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया। इस वीडियो को एक्स पर पोस्ट करते हुए पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई। हरकत में आई करमा पुलिस ने असलहे का उतावलेपन से इस्तेमाल और फायरिंग करने में आर्म्स एक्ट में बुधवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर, 18 कारतूस व लाइसेंस को कब्जे में ले लिया है।