फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरनाकछार ने रामनगर को 19 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। दुद्धी विकास खंड के जोरुखाड़ गांव में युवा स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित मैच में सोमवार को हरनाकछार की टीम ने रामनगर दुद्धी को 19 रनों से पराजित कर दिया।
विज्ञापन

हरनाकछार की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पूरी टीम निर्धारित ओवर में 107 रन बना सकी। जवाब में खेलने उतरी रामनगर दुद्धी की टीम तीन विकेट शेष होने के बावजूद निर्धारित ओवरों में महज 88 रन ही बना सकी। इस तरह रामनगर की टीम को 19 रनों से हराकर हरनाकछार की टीम ने अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। हरनाकछार के बल्लेबाज विष्णु को मैन आफ द मैच दिया गया। उन्होंने सर्वाधिक 52 रन बनाया और दो विकेट भी लिया। अंपायर की भूमिका मिथलेश कुमार तथा अनुज गुप्ता ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें