भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे समरसता सप्ताह के तहत बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया।
जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सफाई कर लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए जागरूक किया। इसके बाद कार्यकर्ता संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचे। यहां भर्ती मरीजों में फल वितरित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्थापना दिवस से डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक समरसता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, फल वितरण, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल व्यवस्था सहित अन्य सेवा कार्य किए जाएंगे। कार्यक्रम में अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, जिला मंत्री शंभूनारायण सिंह, अनूप तिवारी, राकेश मेहता, विनय श्रीवास्तव, बलराम सोनी, रमेश जायसवाल, दिलीप चौबे, आशीष केशरी, विनोद सोनी, विजय केशरी, संतोष भारती, ध्रुवकांत द्विवेदी आदि रहे।