फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल और अध्ययन के सामंजस्य से होता है समग्र विकास : रचना दूबे

विज्ञापन
अनपरा नगर के डीएवी परासी में मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पार्चन करतीं प्राचार्या। स्रोत : संस
विज्ञापन
अनपरा। भारतीय खेल जगत के युगपुरुष और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनसीएल ककरी परियोजना के आवासीय परिसर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या रचना दूबे ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान प्राचार्या ने मेजर ध्यानचंद के राष्ट्रप्रेम, निष्ठा और अदम्य खेल कौशल को याद करते हुए विद्यार्थियों से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समग्र विकास के लिए खेल और अध्ययन में सामंजस्य जरूरी है। खेल शिक्षक एसआर दास ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला और अनुशासन का माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को वर्षभर आयोजित होने वाली विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशप्रेम से ओत-प्रोत गीत चक दे इंडिया पर प्रस्तुति दी। मंच संचालन कक्षा आठ की छात्रा किरण यादव ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें