फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
दुद्धी के शिवाजी तालाब पर श्री शिव पुराण में शामिल श्रद्धालु व कथावाचक-संवाद - फोटो : पकड़े गए दोनों शातिर आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
दुद्धी। नगर के शिवाजी तालाब स्थित मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा में श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे रहे। शनिवार को कथा के पांचवें दिन वृंदावन धाम से आए कथावाचक पंडित कुंज बिहारी शुक्ला महाराज ने भगवान शिव की महिमा और शिव पुराण के महत्व का विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान भगवान शिव की बारात, उनके स्वरूप, देवताओं के समूह और माता पार्वती के साथ उनके विवाह का मनोहारी प्रसंग सुनाया गया। शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा व्यास ने कहा कि भगवान शंकर को वैराग्य का देवता माना जाता है, लेकिन उन्होंने विवाह कर यह संदेश दिया कि गृहस्थ जीवन में रहते हुए भी योग और वैराग्य का पालन किया जा सकता है। उन्होंने श्रद्धालुओं को भगवान शिव के जीवन से प्रेरणा लेकर धर्म, संयम और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भरा रहा और वातावरण शिवमय बना रहा। भक्तों ने कथा का श्रवण कर भगवान शिव और माता पार्वती के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें