फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हर घर नल योजना फेल, पानी न मिलने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
बभनी के बडहोर गांव में जल आपूर्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत स्वयं - फोटो : बगिया इलेवन की टीम विजेता बनने पर किया सम्मानित। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बभनी। शीशटोला ग्राम पंचायत के बडहोर गांव की अहिरान बस्ती में हर घर नल योजना के तहत कनेक्शन दिए जाने के बावजूद पानी आपूर्ति न होने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। भीषण गर्मी में पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि कई घरों में नल कनेक्शन होने के बाद भी पानी नहीं पहुंच रहा, जबकि कुछ घर अब भी योजना से वंचित हैं। साथ ही जल निगम का आर प्लांट भी खराब पड़ा है, जिसे विभागीय अधिकारी ठीक नहीं करा रहे हैं। हरिजन बस्ती में अब तक पेयजल कनेक्शन नहीं होने से लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में सुरेंद्र कुमार, मुन्ना शर्मा, जयश्री यादव, नारायण, लालचरन, मुलायम, धनदेव, रामरती, भगवान दास, रेनू देवी और रजवंती समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति शीघ्र बहाल कराने तथा सभी घरों में कनेक्शन देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें