राबर्ट्सगंज स्थित उत्तर मोहाल हनुमान मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ करते मारवाड़ी युवा मह
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। मारवाड़ी युवा मंच एवं सोन महिला शाखा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को राबर्ट्सगंज उत्तर मोहाल के केडिया जी के बगीचे में स्थित हनुमान मंदिर पर शृंगार किया गया। इस दौरान सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। मंच के अध्यक्ष पंकज कनोडिया ने कहा की अयोध्या में पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राम जन्मभूमि पर भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित है। जिसके के उपलक्षय में यह कार्यक्रम हो रहा। महिला मंच की अध्यक्ष निशा अग्रवाल और किशोर केडिया ने कहा कि बिना हनुमान जी के राम जी का कोई भी कार्य नहीं होता। मंच के संरक्षक विजय कनोडिया ने कहा कि इस शुभ अवसर पर हम सभी अपने-अपने घरों में दीपोत्सव मनाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजीव शर्मा, अनुज केडिया, निर्मल केडिया, राजकुमार अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, रविन्द्र अग्रवाल, चंचल अग्रवाल, पूनम खेतान, सुचिता खेतान, खुशबू खेतान, दीप्ति केडिया, सीमा केडिया, नीता अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।