फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरन के सहारे मफलर से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के बडहोर गांव में सोमवार की भोर में एक युवक का शव उसके ही घर में फंदे से लटकता मिला। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।जानकारी के अनुसार, जगजीवन राम (30) निवासी बड़होर की पत्नी मायके गई थी और वह अपने कमरे में अकेले थे। सोमवार की सुबह दस बजे तक वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसके भाई रमाशंकर ने आवाज लगाई। दरवाजा न खुलने पर उसने पास पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी। लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो उसका शव धरन पर महफल के सहारे लटका मिला। खबर मिलते ही पत्नी घर आयी। सूचना पाकर सब इंस्पेक्टर संजय कुमार पाल मौके पर पहुंच गए। बताया कि परिजनों ने जानकारी दी है कि जगजीवन पिछले एक माह से बीमार चल रहा था। रविवार की रात से ही उसे खून की पेचीश भी पड़ रही थी। परिजनों को आशंका है कि युवक ने बीमारी से तंग आकर खुदकुशी कर ली है। उप निरीक्षक ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सही स्थिति की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें