फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयला खदान में हादसा, चालक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल की दुद्धीचुआ कोयला खदान में रविवार को हुए हादसे में एनसीएल का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद पहुंचे अधिकारियों व साथी कर्मचारियों ने बोलेरो में फंसे चालक को किसी तरह बाहर निकालकर नेहरू शताब्दी चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हादसे में एनसीएल के चालक शिवधारी (49) को गंभीर चोटें आईं हैं। सीएचसी के पास स्थित कोल डंपिंग क्षेत्र में वाटर टैंकर (बड़ा हालपैक) पानी का छिड़काव कर रहा था। वाटर टैंकर को पीछे करते वक्त हालपैक आपरेटर को नीचे खड़ी बोलेरो नहीं दिख पाई।। इसी बीच वाटर डंपर के चपेट एनसीएल की बोलेरो आ गई। जब तक वाटर टैंकर चालक कुछ समझ पाता, बोलेरो टैंकर के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में बोलेरो चालक एनसीएल कर्मी शिवधारी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद श्रमिकों ने बोलेरो के केबिन में फसे चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। सूचना के बाद भारी संख्या में श्रमिक अस्पताल पहुंच गए। उधर, इस हादसे में घायल अस्पताल में भर्ती चालक शिवधारी की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें