सोनभद्र। राबर्टसगंज नगर में शुक्रवार की दोपहर पेड़ की डाली गिरने से एक ठेला चालक वृद्ध की मौत हो गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के पवर गांव निवासी शंभू 60 राबर्ट्सगंज में ठेला चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार की दोपहर हुई तेज बारिश से बचने के लिए वे नगर में स्थित पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी दौरान पेड़ की डाली टूट कर उसके ऊपर गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हाे गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हाे गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवा दिया।