उरमौरा स्थित डायट परिसर में कुश्ती दंगल का फीताकाटकर शुभारंभ करते नपा के पूर्व चेयरमैन विजय कुम?
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। उरमौरा स्थित डायट परिसर में मंगलवार को कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दमखम दिखाया। हाजीपुर के रामआसरे ने सरसा के सत्यनारायण पहलवान को पटखनी देकर 15 हजार रुपये की कुश्ती जीती।दंगल में पहला मुकाबला सात हजार रुपये का हुआ। इसमें चौबेपुर के पहलवान दीपक कुमार को हाजीपुर के चुनिया पहलवान ने धूल चटाई। 12 हजार रुपये की इनाम वाली कुश्ती में वाराणासी के राजेश यादव ने चंदौली के बजरंगी को पराजित किया। दंगल में 15 से अधिक जोड़ी मुकाबले हुए। इसके पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन विजय जैन ने फीता काटकर व पहलवानों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य शरीर के लिए खेल आवश्यक है। खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। कहा कि इस तरह के आयोजन हमेशा होते रहना चाहिए। उन्होंने इस तरह के आयोजनों में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान मनोज यादव, अमरजीत यादव, हीरामणि, मुंदर यादव आदि मौजूद रहे।