फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव चिह्न के लिए करना पड़ा इंतजार

Fri, 20 Nov 2015 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज और नगवां ब्लाक में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद पर भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न लेने के लिए शुक्रवार को घंटों इंतजार करना पड़ा। ब्लाकों पर दोपहर 12 बजे से प्रत्याशी एकत्र होने लगे थे। सदर ब्लाक के बाहर वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर भीड़ को देखते हुए वन-वे कर  दिया गया था।
विज्ञापन



प्रथम चरण में 28 नवंबर को सदर और नगवां ब्लाक में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए वोट डाले जाएंगे। आयोग के निर्देशानुसार शुक्रवार की अपराह्न तीन बजे तक दोनों ब्लाकों में नामांकन वापसी की प्रक्रिया की गई।


इसके बाद ग्राम पंचायतवार प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित शुरू किया गया। सदर ब्लाक में बीडीओ हरिश्चंद्र प्रजापति की देखरेख में चुनाव चिह्न वितरित करने की कार्रवाई शुरू हुई।
विज्ञापन



शाम पांच बजे अचानक भीड़ होने पर सदर कोतवाल अबरार अहमद पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित करने में जुट गई है। प्रतीक चिह्न मिलते ही प्रत्याशी ब्लाक के बाहर सड़क पर बिक रहे चुनाव चिह्न का क्रय करना शुरू कर दे रहे थे।


समाचार लिखे जाने तक चुनाव चिह्न वितरित किया जा रहा था। उधर खलियारी संवाददाता के मुताबिक बीडीओ सुनील सिंह की मौजूदगी में प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न वितरित किया गया।


यहां भी प्रतीक चिह्न लेने के लिए प्रत्याशियों को घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ा। नगवां ब्लाक में प्रधान पद के लिए 468 फार्म जमा हुए थे, जिसमें ग्राम पंचायत पटवध के प्रत्याशी चिंता देवी का नामांकन फार्म उम्र कम होने के कारण रिजेक्ट कर दिया गया। सदस्य पद के लिए 873 फार्म जमा थे, जिसमें कागजात के अभाव मेें 39 नामांकन फार्मों को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें