शादी का झांसा देकर पहले संबंध बनाए फिर धोखे से दवा खिलाकर युवती का गर्भपात करा दिया। उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज सदर कोतवाली ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में उसके पिता की तलाश की जा रही है।
रॉबर्ट्सगंज नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। जब वह गर्भवती हुई तो उसे बुखार की दवा खिलाने के नाम पर गर्भपात की दवा खिला दी। दोबारा जब उसने विवाह के लिए कहा तो युवक व उसके परिजन गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक राहुल पासवान और उसके पिता राम सिंह के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी राहुल पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।