फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर खोलवाया बैंक खाता, खुद करता रहा लेनदेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। थानाक्षेत्र के कुलडोमरी गांव की एक महिला ने अपने चचेरे देवर पर धोखे से खाता खुलवाकर उसके बिना जानकारी के लेनदेन करने का आरोप लगाया है। आरोपों के अनुसार युवक ने गांव के कई लोगों का खाता खुलवाकर उनके पासबुक भी नहीं दिया है। खाते का गलत कार्यों में इस्तेमाल की आशंका जताई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस को दी तहरीर में कुलडोमरी गांव के तूरीपान निवासी पूजा ने बताया है कि उनका चचेरा देवर राहुल गांव की महिलाओं को सरकारी योजनाओं का झूठा आश्वासन देकर बैंक में खाते खुलवाता है। एटीएम, पासबुक अपने पास रखता है और उस खाते से धोखाधड़ी कर पैसा निकलवाता है। चार माह पूर्व मई माह में राहुल कुमार घर आया और कहा कि सरकार आप लोगों को एक हजार रुपये प्रतिमाह देने जा रही है। तत्काल खाता खुलवाइए, देर करेंगे तो इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। राहुल ने बैंक में सारी औपचारिकताएं पूरी कर मेरा हस्ताक्षर कराया और घर वापस पहुंचाया। कई बार पासबुक मांगने पर कहा कि पासबुक पर पैसा चढ़कर मिलेगा। गत 9 सितंबर को गांव के ही सुगिया देवी को अनपरा पुलिस की ओर से बरेली पुलिस का नोटिस मिला तब मामले की जानकारी हुई। अनपरा प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें