फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटखे की अवैध फैक्ट्री पकड़ी

Sun, 28 Feb 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला संवाददाता सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सागोबांध में शनिवार की देर रात दुद्धी एसडीएम और सीओ ने गुटखे की अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश कर दिया। जंगल में संचालित इस फैक्ट्री से दो ट्रक माल बरामद हुआ। पुलिस ने फैक्ट्री को सील कर दिया। पूर्व प्रधान, ट्रक मालिक और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन



एसडीएम डॉ. विश्राम सिंह को सूचना मिली कि छत्तीसगढ़ सीमा पर सागोबांध जंगल में अवैध तरीके से गुटखे की फैक्ट्री का संचालन होता है। एसडीएम और सीओ लक्ष्मण राय रात नौ बजे फोर्स के मौके पर पहुंचे। इस दौरान पांच कमरों में ताला बंद करके गुटखा बनाने वाली पैकिंग मशीन को लेकर कुछ लोग वहां से निकल लिए।


पुलिस ने कमरों का ताला तोड़कर पैक किया हुआ गुटखा जब्त कर लिया। रात करीब 12 बजे तक फैक्ट्री से बरामद सामान को बभनी थाने लाया गया। एसडीएम के मुताबिक फैक्ट्री का संचालन जिस मकान में हो रहा था, उसे लोगों ने राजकुमार का बताया है।
विज्ञापन



बभनी एसओ अशोक सिंह यादव ने बताया कि कच्चा माल वाराणसी के विशेश्वरगंज से आता था। अवैध फैक्ट्री के संचालन के तार वाराणसी से लेकर छत्तीसगढ़ तक जुड़े हो सकते हैं। उनकी तहरीर पर सांगोबांध के पूर्व प्रधान राजकुमार, ट्रक के मालिक सहित अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पूर्व प्रधान राजकुमार का कहना है कि प्रधानी चुनाव को लेकर उन्हें फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें