फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गुरुजी ने मना ली छुट्टी, बच्चे मायूस लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालय पहले ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। इस पर भी लापरवाही से बच्चों की शिक्षा का बंटाधार हो रहा है। म्योरपुर शिक्षा क्षेत्र के कई विद्यालयों में शनिवार को शिक्षक नहीं पहुंचे। इससे वहां बच्चे भी छुट्टी मनाते दिखे। कोई परिसर में खेलता रहा तो कोई बिना पढ़े घर लौट गया।
विज्ञापन

जरहा न्याय पंचायत के प्राथमिक विद्यालय मेनहवा, बिछियारी, सरईडाड, वियाडाड व उच्च प्राथमिक विद्यालय जलजलिया में शिक्षकों की अनुपस्थिति से पठन-पाठन बाधित रहा। शिक्षा मित्र, अनुदेशक व रसोइयों के भरोसे ताला तो खुला, लेकिन पढ़ाई नहीं हो सकी।
दरअसल, शुक्रवार को गुरुतेग बहादुर शहीदी दिवस का अवकाश था। रविवार के बाद सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा की छुट्टी है। ऐसे में विद्यालयों के शिक्षकों ने शनिवार को भी छुट्टी मना ली। दोपहर तक कोई शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन

इस बाबत बीईओ विश्वजीत सरोज का कहना था कि इन विद्यालयों के सभी शिक्षक छुट्टी पर हैं। उनके जगह अन्य शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। अगर दोपहर तक कोई विद्यालय में शिक्षक नहीं है तो दिखवाता हूं। संबंधितों से जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें