राबर्ट्सगंज न्यू मार्केट स्थित एक सैलून में बाल कटिंग कराते लोग।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सरकार भले ही लाख प्रयास कर लें। लेकिन कुछ लोग है कि वह आदातों से बाज नहीं आ रहे। कुछ ऐसा ही इस समय सैलूनों में हो रहा है। सैलूनों में गाइड लाइन को साइड लाइन करके व्यवसाय किया जा रहा है। कुछ बड़े सैलूनों को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर सैलून में स्थिति ठीक नहीं है। राबट्र्सगंज नगर में सैलून संचालकों के साथ ग्राहक भी लापरवाही बरत रहे है। प्रशासन के सख्ती का असर भी सैलूनों में नहीं दिख रहा है। राबर्ट्र्सगंज कचहरी रोड स्थित एक सैलून में बेरोकटोक ग्राहकों की हेयर कटिंग व शेेविंग हो रही थी। नाममात्र 150 एमएल की बोतल में सैनिटाइजर था, जिसे ग्राहकों को नहीं दिया गया। नाई मास्क नहीं लगाए थे, ग्राहकों को भी इस बारे में सचेत नहीं किया गया। कुल मिलाकर कोई सावधानी नहीं बरती गई। ग्राहक भी बगैर तौलिया के आते जाते दिखे। न्यू मार्केट स्थित एक सैलून पर सारी व्यवस्था सुव्यवस्थित मिली। यहां दोपहर के समय ग्राहक ने जैसे ही सैलून में प्रवेश किया तो हाथ सैनिटाइज कराया गया। ग्राहकों को बगैर मास्क लगाये अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। अंदर नाई मार्किन का प्रयोग करते हुए ग्राहकों का हेयर कटिंग व शेविंग करते दिखे। पन्नूगंज रोड स्थित एक सैलून में गाइड लाइन का पालन नहीं होते दिखा। यहां ग्राहक आते गए और शेविंग व हेयर कटिंग कराते रहे। यहां ग्राहक बिना तौलिया आए। सोशल डिस्टेसिंग का पालन भी नहीं हुआ। सैलून संचालकों पर प्रशासन के सख्ती का भी असर नहीं।