फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की प्रगति में वरिष्ठ नागरिकों का मार्गदर्शन अमूल्य : भूपेश चौबे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा, सुशासन और संकल्प अभियान के तहत सदर विधायक भूपेश चौबे ने क्षेत्र के प्रबुद्ध एवं वरिष्ठ नागरिकों से भेंट कर संवाद किया। उनसे देश के विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। विधायक ने कहा कि मोदी सरकार के सफल कार्यकाल के 12 वर्षों में देश ने विकास और जनविश्वास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है, जिससे आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। अभियान के तहत विधायक ने वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव, वरिष्ठ समाजसेवी मिठाई लाल सोनी व शिवशंकर गुप्ता से मुलाकात की। इस दौरान वरिष्ठ जनों ने देश की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही उन्होंने समाज और क्षेत्र के विकास से जुड़े अपने अनुभव एवं सुझाव भी साझा किए। विधायक ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, ज्ञान और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को दिशा मिलती है। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, विकास मिश्रा, अमन वर्मा, संजय श्रीवास्तव, धीरेंद्र पांडेय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें