फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 24 जून को सपा लखनऊ में मनाएगी महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। स्थानीय डीसीएफ कॉलोनी स्थित गोंडवाना भवन में बृहस्पतिवार को सपा की विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में बूथ, सेक्टर और जोन स्तर के कार्यकर्ताओं से क्षेत्रीय समस्याओं और जनता के मुद्दों पर चर्चा की गई। आगामी पंचायत और विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री व्यासजी गोंड और जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत और विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ता सक्रियता के साथ जनसंपर्क अभियान चलाएं और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासी समाज के साथ अन्याय और शोषण हो रहा है। वनाधिकार पट्टा आदिवासियों का अधिकार है, जिसे उन्हें मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि 24 जून को लखनऊ में महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियों में आदिवासी समाज जुटा हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष जनजाति प्रकोष्ठ रवि गोंड बड़कू ने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाओं से जनता परेशान है। उन्होंने दावा किया कि सपा कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर लगातार काम कर रहे हैं और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता बदलाव के लिए तैयार है। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष अवध नारायण यादव, जगदीश यादव, अवधेश मिश्रा, प्रेम शंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें