फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: घोरावल में समूह सखियों का प्रदर्शन, सौपा ज्ञापन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करती घोरावल ब्लॉक में समूह सखियां। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को घोरावल ब्लॉक के बुद्ध प्रेरणा महिला संकुल संघ क्लस्टर शाहगंज की सीएलएफ पदाधिकारी महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। डीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पांच साल के ड्राई राशन भाड़े और 11 माह के मानदेय भुगतान में गड़बड़ी की गई है। समूह सखियों का आरोप है कि मजदूरी और मानदेय से भी पैसा मांगा जा रहा है। यह भी आरोप लगाया कि पांच वर्षों से कार्यरत श्यामा दीदी को मानदेय मिलने के बाद अनपढ़ बताकर पद से हटा दिया गया। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि इस मामले की शिकायत कई बार जिले के अधिकारियों से की जा चुकी है। ज्ञापन सौंपने वालों में दीपा कुमारी, ईशा, सुनीता, ज्योति, शीखी, ममता, सुनैना, नातेश, मोनिका चौधरी, रीना आदि शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें