फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शिविरों में किया सामूहिक अभ्यास, योग की महत्ता बताई

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज में योग करती महिलाएं।स्रोत स्वयं - फोटो : 1
विज्ञापन
सोनभद्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर पतंजलि योग परिवार की ओर से योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिवक्ता परिषद के संरक्षक एसपी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम में योग मार्गदर्शक रमेश राम पाठक, योग शिक्षक ओम प्रकाश यादव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, शिव नारायण लाल श्रीवास्तव सहित पतंजलि योग समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे, तहसील प्रभारी दिलीप सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने एसपी सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं महिला पतंजलि समिति के संयोजन में जिला पंचायत रोड स्थिति लॉज में महिलाओं ने सामूहिक योगाभ्यास किया। वहीं पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा की ओर से तहसील रॉबर्ट्सगंज स्थित अधिवक्ता भवन में संगोष्ठी की गई। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता मुश्ताक अली ने की। संगोष्ठी में संगठन के महासचिव पवन सिंह ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करता है। राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार यादव, डीबीए के महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव, रमेश चंद्र सिंह, संजीव कुमार, सुरेश सिंह कुशवाहा, टीटू प्रसाद गुप्ता आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें