फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: केंद्रीय मंत्री ने दी एंबुलेंस और ब्लड डोनेशन बस की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को जिले में स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस और ब्लड डोनेशन बस की सौगात दी। उन्होंने विकास भवन स्थित जनपद पंचायत रिसोर्स सेंटर में आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष’ विषयक विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सोनभद्र पिछड़ेपन की पहचान से निकलकर मॉडल जनपद बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मंत्री ने प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत 3-डी प्रिंटिंग, रोबोटिक्स, आईओटी और एआई आधारित मॉडलों की सराहना की। उन्होंने अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को साइकिल और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र और स्वीकृति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश और उत्तर प्रदेश में आधारभूत ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के तहत सोनभद्र ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और आने वाले समय में यह मॉडल जनपद के रूप में अपनी अलग पहचान बनाएगा। डीएम चर्चित गौड़ ने जनपद में विकास एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में संचालित महत्वपूर्ण परियोजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनपद सोनभद्र विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें