फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुहिक विवाह: कल 140 जोड़े एक दूजे के हो जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर विकास खंड के उरमौरा गांव में स्थित डायट परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 140 जोड़ों की शादी होगी। बृहस्पतिवार की देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर प्रशासनिक अमला डटा रहा। विवाह में आने वालों को नाश्ता, भोजन आदि का समुचित प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा और एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने कार्यक्रम स्थल पहुंच कर तैयारियों का जायजा लेते हुए मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि दो गज की दूरी के नयिम का शत-प्रतिशत पालन करते हुए वैवाहिक कार्यक्रम को संपन्न कराया जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने मातहतों को पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध करने के लिए निर्देशित किया। वहीं देर रात तक कार्यक्रम स्थल को फूलों, गुब्बारों से सजाने का कार्य चल रहा था। डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी और डीपीआरओ ने भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रह कर तैयारियां कराने में जुटे रहे। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि 140 जोड़ों ने शादी के लिए पंजीयन कराया है। सीडीओ ने कहा कि शादी की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें