फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों से किया प्रणाम निवेदन, समर्पिंत की आस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सविधि पूजा-आराधना के साथ रविवार को गुरू पूर्णिमा पर भक्तों ने अपने गुरुदेव के चरणों में आस्था समर्पित की। आस्थावानों ने अपने-अपने घरों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ विधिविधान से अपने गुरु की पूजा की। उनके चरणों में प्रणाम निवेदित किया। तमाम आस्थावानों ने मोबाइल या फिर वीडियो कॉलिंग के जरिए अपने गुरु दरबारों के दर्शन किए और आशीष लिया।
विज्ञापन

राबट्र्सगंज के टैगोर नगर स्थित संतोदय साहित्य कुटीर पर पूजन-अर्चन हुआ। ब्रह्मलीन संत प्रेमनाथ सरस्वती स्फोटायन जी महाराज के आरती-पूजन के बाद महामंत्र और श्रीरामचरित मानस का पाठ हुआ। यहां संतोदय सत्संग परिवार के जिला प्रमुख तारकेश्वर देव पांडेय ने महाराज के संदेश सुनाए। गुरू पूर्णिमा के अवसर पर जयगुरु देव जिला आश्रम गुरु परासी में पूजन अर्चन किया गया। लोगों को शाकाहारी बनने और कोरोना महामारी से बचाव के लिए संदेश दिया। इस मौके पर राजेन्द्र, राकेश, प्रभू नारायन मौर्य, रामजी, शंकर यादव, राजकुमार जायसवाल आदि रहे। राबट्सगंज नगर में अखिल भारतीय लोक कला के लिए समर्पित संस्कार भारती शाखा सोनभद्र की ओर से गुरू पूर्णिमा के अवसर पर डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल राबट्र्सगंज के हरिकेश यादव का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें