एनटीपीसी विंध्याचल प्रीमियर लीग-2025 का शनिवान को भव्य समापन हुआ। इसमें नौ टीम और 170 से अधिक प्रतिभागियों के बीच खेले गए इस टूर्नामेंट ने सभी को उत्साहित किया। जहां खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन और सामूहिक सहयोग दिखाया।
इस बार प्रतियोगिता में टीमों का गठन एक रोमांचक प्रक्रिया के माध्यम से हुआ, जिससे प्रतिस्पर्धा में एक नया रोमांच लेकर आया। राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेलते हुए, चार शीर्ष टीमों ने नॉकआउट चरण में प्रवेश किया।
जिसके बाद फाइनल में स्टॉर्म राइडर्स और ग्रीन टाइटंस के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। ग्रीन टाइटंस ने 76 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नौ विकेट से जीत हासिल की और विंध्याचल प्रीमियर लीग -2025 की ट्रॉफी अपने नाम की।
समापन समारोह में कार्यकारी निदेशक विंध्याचल ई.सत्य फणि कुमार, महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण संजीब कुमार साहा, महाप्रबंधक प्रचालन व स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष राजशेखर पाला, महाप्रबंधक मेंटेनेन्स और एडीएम एजे राजकुमार राकेश अरोड़ा आदि शामिल थे।