फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अंग्रेजी में ग्रामर ने उलझाया बायो में बॉटनी ने छकाया

विज्ञापन
जिले के स्कूल में प्रवेश से पहले छात्राओं की जांच करतीं शिक्षक। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी बोर्ड में सोमवार काे हाईस्कूल की अंग्रेजी और इंटर के जीव विज्ञान की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान सभी 80 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। मुख्य विषय की परीक्षा के मद्देनजर सचल दल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की टीम लगातार चक्रमण करती रहीं।
विज्ञापन

पहली पाली में हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा सुबह साढ़े 8 बजे से आरंभ हुई। परीक्षा के लिए छात्र-छात्रा सुबह 7 बजे से ही केंद्राें पर पहुंचने लगे थे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज के केंद्र पर छात्र-छात्राओं को गहन तलाशी के बाद केंद्र में प्रवेश दिया गया। राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज के केंद्र पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
परीक्षा के दौरान डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से भी केंद्रों की निगरानी होती रही। अंग्रेजी की परीक्षा में कुल 24434 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 1734 अनुपस्थित रहे। वहीं रेडियो और टंकण की परीक्षा में 117 में से 107 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर जीव विज्ञान की परीक्षा में 7862 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे।
विज्ञापन

इसमें 4480 छात्रों समेत 7547 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। परीक्षा छोड़ने वाले कुल 315 परीक्षार्थियों में से 260 छात्र रहे। परीक्षार्थियों के मुताबिक बॉटनी से जुड़े सवाल थोड़े कठिन रहे। डीआईओएस जयराम सिंह ने बताया कि दोनों पालियों में परीक्षा सकुशल संपन्न हुई है। किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें