फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल आएंगे 13 को, तैयारियां अभी बाकी

Tue, 10 Mar 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल तहसील के देवगढ़ महोत्सव में 13 मार्च को राज्यपाल के आगमन से प्रशासन और पुलिस के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।
विज्ञापन


खेत में कार्यक्रम स्थल, जगह-जगह लिंक रोड और सेफ हाउस की व्यवस्था कराने में आयोजक, प्रशासनिक अमले को नाकों चने चबाने पड़ रहे हैं।

वहीं राज्यपाल के आगमन से आम से खास बने कार्यक्रम स्थल का मंगलवार को प्रभारी डीएम महेंद्र सिंह और एसपी शिवशंकर यादव ने जायजा लिया। इस दौरान व्यवस्था को लेकर एसडीएम घोरावल को दिशा निर्देश जारी किए।

 पीडब्लूडी विभाग, न्याय पंचायत के सफाईकर्मी और बिजली विभाग व्यवस्था को चाक चौबंद करने में जुट गया है। बावजूद कम समय में कमियों को दुरुस्त कराने के प्रशासनिक अमले की नींद गायब  है।   
विज्ञापन


 बताते चलें कि महामहिम को देवगढ़ महोत्सव में साहित्यिक कार्यक्रम में भाग लेना है। एक बजे से लेकर करीब तीन बजे तक रुकने का उनका कार्यक्रम है।

राज्यपाल के एडीसी-पी गौरव सिंह ने राज्यपाल के कार्यक्रम में शामिल होने की स्वीकृति सात जनवरी को कार्यक्रम के संयोजक डाक्टर सरजीत सिंह डंग को भेज दी थी, जबकि इसकी कापी डीएम और एसपी को भी भेजी गई है।

राज्यपाल का कार्यक्रम काफी पहले आ चुका था बावजूद खासकर आयोजक सहित अन्य की ओर से तैयारियों में देरी की गई। अब समय नजदीक आ गया है तो सभी लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल खेत में बनाया गया है।  मेन सड़क से कार्यक्रम स्थल का रास्ता सकरा होने के नाते फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी वहां नहीं पहुंच सकेगी।

इसी तरह डी जोन, मंच, और सेफ हाउस की व्यवस्था में अनेकों समस्याएं मुंह बाये खड़ी हैं। मंगलवार को प्रभारी डीएम महेंद्र सिंह और एसपी शिवशंकर यादव कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। करीब ढाई घंटे मौके की स्थिति जांची।

 फायर ब्र्रिगेड की गाड़ी को ले जाने के लिए कच्चे रास्ते को चौड़ा करने, हेलीपैड, और पार्किंग स्थल का चयन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें