सरकार नसोनभद्र। यूपी सरकार के चार साल पूर्ण होने पर शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में जिला प्रशासन की ओर से समारोह हुआ। मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि पूर्व की सरकारें जो काफी लंबे अर्से से काम नहीं कर पा रही थीं, उसे यूपी की वर्तमान सरकार ने चार वर्षों में पूरा कर दिखाया। सरकार ने देश में विभिन्न कीर्तिमान स्थापित किया है। सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के संकल्प को पूरा किया है।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आगामी दिनों में एक सप्ताह का समारोह आयोजित होगा। सोनभद्र जिले को पिछड़ेपन की श्रेणी से बाहर लाना है। इसके पूर्व उन्होंने विकास पुस्तिका का विमोचन किया। सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक डॉ. अनिल मौर्या, दुद्धी विधायक संजीव गौड़, दुद्धी विधायक हरिराम चेरो, डीएम अभिषेक सिंह, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, भाजपा के जिला प्रभारी केके सिंह, जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, जिलाध्यक्ष अपना दल एस सत्यनारायण पटेल, भाजपा के देवेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश सिंह, पटेल, कृष्ण मुरारी गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे। संचालन एआर कोआपरेटिव टीएन सिंह ने किया। यहां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि 873 करोड़ से अधिक का सड़क निर्माण पूरा हुआ। 3360 करोड़ से अधिक की पेयजल परियोजनाएं, 333 करोड़ की ऊर्जा परियोजनाएं जिले में पूरी की गयी हैं। 101 करोड़ से शिक्षा की परियोजना, 352 करोड़ की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, 37 करोड़ के बाल विकास, 1224 करोड़ की ग्राम्य विकास पंचायती राज, 75 करोड़ की आवासीय भवन, 241 करोड़ की कृषि विभाग, 60 करोड़ की समाज कल्याण, 16 करोड़ की नगर विकास की परियोजनाएं जिले में पूरी की गयी है। 17 अस्थायी गौवंश आश्रय स्थलों की स्थापना की गई।
प्रभारी मंत्री ने प्रदर्शनी का किया निरीक्षण
प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों के लगाये गये जन कल्याणकारी, विकास परक व लाभार्थीपरक प्रदर्शनी, स्टालों का निरीक्षण किया। मिशन शक्ति, दिव्यांग सशक्तीकरण, आरसेटी बैंक, श्रम विभाग, पुलिस विभाग, एनआरएलएम, कृषि, कृषि रक्षा, उद्यान, उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, खादी विकास मिशन, रेशम विभाग, जन स्वास्थ्य, बाल विकास एवं पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा, मिशन पे्ररणा आदि के स्टालों को देखा। समूह के उत्पादों को बेहतर बाजार दिलाने के लिए संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
लाभार्थियों को वितरित किया स्वीकृति पत्र, ट्रैक्टर
विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, नया ट्रैक्टर आदि वितरित किया गया। आजीविका मिशन के दस, आयुष्मान भारत के दस, दिव्यांग सशक्तीकरण के लाभार्थियों, निराश्रित महिलाओं के पेंशन, ओडीओपी, प्रशिक्षण टूल किट, पंचायत राज विभाग के लाभार्थियों, उद्यान विभाग के लाभार्थियों, कृषि आदि विभागों के लाभार्थियों को स्वीकृत-पत्र, प्रमाण-पत्र, प्रतीकात्मक चेक, कुंजी व किसानों की आमदनी दोगुना करने के लिए अनुदान पर आधारित सिंचाई यंत्र, नया ट्रैक्टर वितरित किया।
उरमौरा स्थित डायट परिसर में प्रदेश सरकार के चार साल पूर्ण होने पर कार्यक्रम में बिना मास्क के लोग- फोटो : SONBHADRA
उरमौरा स्थित डायट परिसर में प्रदेश सरकार के चार साल पूर्ण होने पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को- फोटो : SONBHADRA