प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ वाराणसी में दर्ज मुकदमे को रद्द करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। तहसीलों में पहुंचकर नारेबाजी की और एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए मुकदमे को वापस लेने की मांग की।
रॉबर्ट्सगंज के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर अध्यक्ष फरीद अहमद के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पर सिर्फ राजनीतिक द्वेष में कार्रवाई की गई है। यह बेहद निंदनीय है।
विरोध प्रदर्शन में राजेश द्विवेदी, शशांक मिश्र आदि मौजूद रहे। घोरावल में जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड व जिला महासचिव इनामुल हक अंसारी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया।
ज्ञापन में कहा कि धार्मिक मान्यता वाले काशी में आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। सावन के पवित्र मास में भी श्रद्धालुओं की सुविधा का कोई इंतजाम नहीं किया गया है।
जनप्रतिनिधियों की ओर से आम जनता की तकलीफों की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने पर दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है। फर्जी मुकदमा दर्ज करवाकर लोकतंत्र को कुचलने का काम किया जा रहा है।
इस मौके पर आशुतोष दुबे, राजबली पांडेय, मो. सौदागर, राहुल सिंह पटेल, लल्लू राम पांडेय, मो. हनीफ आदि मौजूद रहे।
ओबरा: जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर एसडीएम विवेक सिंह को ज्ञापन सौंपा। कहा कि जिस तरह से अजय राय पर फर्जी मुकदमा करवाया गया है वह भाजपा सरकार की संकीर्ण मानसिकता को दिखाता है।
प्रदर्शन में जिला महासचिव बाबूलाल पनिका, सुनीता तिवारी, जिला सचिव राकेश मिश्रा, संदीप गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष जयशंकर भारद्वाज, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष नेताम, हिमाचल साहनी, लालचंद कामरेड, दुर्गा प्रसाद, स्वतंत्र साहनी आदि शामिल रहे।