फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: राजकीय हाईस्कूल बनेगा इंटर कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। ब्लॉक क्षेत्र के हिनौती गांव में स्थित राजकीय हाईस्कूल आने वाले दिनों में इंटर कॉलेज बन जाएगा। विद्यालय परिसर में भवन निर्माण के लिए शासन की ओर से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। 3 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण कार्य, बाउंड्रीवाल और अन्य कार्य होगा। रविवार को घोरावल विधायक डॉ. अनिल मौर्या ने इंटर कॉलेज भवन की आधारशिला रखी और विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। उन्होंने विधि विधान से भूमि पूजन कर भवन निर्माण की आधारशिला रखी। इस मौके पर विधायक ने कहा कि इंटर की कक्षाएं शुरू होने पर क्षेत्र के इस दक्षिण सीमावर्ती गांव के लोगों को और आसपास के 20 से अधिक गांवों के छात्रों को राहत होगी।
विज्ञापन

बताते चलें कि 2 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से राजकीय की इंटर कॉलेज विद्यालय भवन का निर्माण होगा। एक करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से विद्यालय भवन की बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घोरावल विधानसभा क्षेत्र के कन्हारी, रिजूल और भैंसवार गांवों में भी राजकीय हाईस्कूल की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए भी शीघ्र ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अमरनाथ सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील चौबे, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्य ,छोटू पटेल, राम अवध मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें