समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को 14 प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें विधान सभावार और नगर कमेटियों के कार्यों की समीक्षा की गई।
इस दौरान सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
जिला महासचिव विजय कुमार यादव ने कहा कि सभी पदाधिकारी अखिलेश सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। कहा कि सपा ही एक ऐसी पार्टी है
जो सभी जाति, धर्म के लोगों को लेकर चलने का कार्य करती है। अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष राम प्यारे सिंह पटेल ने कहा कि अखिलेश सरकार ने गांवों में विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर कार्य कर रही है।
बैठक के अंत में स्नातक एमएलसी के पूर्व प्रत्याशी डा. गोपाल सिंह के भाई बलवंत सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
बैठक में श्याम बिहारी यादव, हिदायत उल्ला खां, मंदाकिनी पांडेय, रामआसरे, मनोज कुशवाहा, सत्य प्रकाश दूबे, इरफान उल्ला खां, शिव शंकर यादव मौजूद रहे।