फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

Sat, 08 Aug 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चुर्क नगर पंचायत में सदर विधायक/जिलाध्यक्ष अविनाश कुशवाहा, नगर पंचायत अध्यक्ष मो. सईद कुरैशी और नगर अध्यक्ष अजय सिंह की अगुवाई में साइकल यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि सपा सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने और उनके जीवनयापन को आसान बनाने के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित करने में विश्वास करती है। जुलूस में संजय सिंह, पंकज पटेल, पतिराज यादव, सनी पटेल शामिल रहे।
विज्ञापन

रामगढ़ः जिला प्रवक्ता वेदमणि शुक्ला, हिदायत उल्ला खां, मंदाकिनी पांडेय, निधि पांडेय, गोपीनाथ गिरी, मुन्ना की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने रामगढ़ बाजार, पकरहट, राकी, खड़ूई, सेहुआ, बजरा समेत अन्य गांवों में साइकल जुलूस निकाला। इस दौरान सपाजनों ने ग्रामीणों को सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कोनः क्षेत्र में राजिक अली, रवि गोंड़, आमिल बेग, विजय शंकर जायसवाल, शंभू गोड़, जुगैल क्षेत्र में जिला महासचिव विजय यादव, मुनीर अहमद, अनिल यादव, अमरनाथ यादव, संजय गोड़ ने साइकल यात्रा निकाली। बभनीः  दुद्धी विधानसभा अध्यक्ष केदार यादव के नेतृत्व में बुंदेल चौबे और कमालुदुीन ने जुलूस निकाला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें