फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपलिंग टूटने से अलग हुई मालगाड़ी की बोगी, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विंढमगंज कोन रेलवे ट्रेक पर टूट कर मालगाड़ी का अलग अलग डब्बा। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
विंढमगंज। कोन-विंढमगंज रेल खंड पर सोमवार की सुबह आठ बजे कपलिंग खुलने से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। वैगन अचानक अलग होकर गेट नंबर 46 सीई पर रुक गए। कोयला लदी मालगाड़ी दुद्धी की ओर से आ रही थी। आधा घंटा की मशक्कत के बाद मालगाड़ी की बोगियों को जोड़कर रवाना किया गया। इस दौरान किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई। लेकिन क्रासिंग पर आधे घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। विंढमगंज-कोन मार्ग को क्रश करने वाली रेलवे लाइन पर बना रेलवे गेट नंबर 46 सीई पर दुद्धी की ओर से कोयला लोड करके आ रही मालगाड़ी की बोगी अचानक अलग होकर रुक गई। इससे कोन-विंढमगंज मार्ग पर दोनों और गाड़ियां खड़ी हो गईं व अफरा-तफरी का माहौल हो गया। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण रुपेश प्रजापति, सुभाष कुशवाहा, धर्मेंद्र कुमार, सतीश कुमार, जितेंद्र प्रसाद, अमित प्रजापति ने बताया कि दुद्धी के तरफ से यह मालगाड़ी कोयला लोड करके झारखंड की ओर जा रही थी कि अचानक बोगी अलग-अलग होकर खड़ी हो गई। इससे रेलवे क्रॉसिंग पर आवाजाही बाधित हो गई। दोनों ओर गाड़ियों की लाइन लग गई। ड्राइवर व गार्ड ने आपस में ग्रामीणों के सहयोग से दोनों वैगनों को फिर से जोड़ा। तब जाकर मालगाड़ी रवाना हुई। विंढमगंज रेलवे स्टेशन मास्टर सत्यनारायण विश्वकर्मा ने बताया कि दुद्धी की ओर से झारखंड की ओर मालगाड़ी कोयला लोड करके जा रही थी कि अचानक गॉर्ड बोगी से ड्राइवरों की ओर 24 व 25 नंबर की वैगन को जोड़ने वाली कपलिंग खुल गई। जिसके चलते मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट कर खड़ी हो गई। ड्राइवर की सूचना पर जीआरपी भी मौके पर पहुंची। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों वैगनों की कपलिंग को जोड़ा गया तब जाकर गाड़ी आगे रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें