फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हीरेश्वरनाथ महादेव का हुआ दिव्य हरित शृंगार

विज्ञापन
दुद्धी के बिडर गांव में हिरेश्वर महादेव मंदिर में माँ भगवती का श्रृंगार करते श्रद्धालु-संवाद
विज्ञापन
दुद्धी। सावन मास में रविवार को हीरेश्वरनाथ महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का दिव्य हरित शृंगार किया गया। हरे वस्त्रों और आकर्षक सजावट से सुसज्जित भगवान शिव के दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हो गए। इस दौरान मां भगवती और मां दुर्गा का भी विशेष शृंगार किया गया। सावन में प्रकृति चारों ओर हरियाली से आच्छादित हो जाती है। इसी प्राकृतिक स्वरूप को ध्यान में रखते हुए भगवान शिव का हरित शृंगार किया गया। हरित वस्त्रों से सजे भोलेनाथ का स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। दुद्धी निवासी वर्षा रानी ने बताया कि इस हरित शृंगार के लिए उन्होंने कई दिनों तक मेहनत कर हस्तशिल्प कला के माध्यम से वस्त्र तैयार किए। सभी वस्त्रों की सिलाई स्वयं करने के बाद रविवार को मंदिर में भगवान शिव, मां भगवती और मां दुर्गा का शृंगार किया गया। पौराणिक मान्यता के अनुसार समुद्र मंथन से निकले हलाहल विष को भगवान शिव ने सृष्टि की रक्षा के लिए अपने कंठ में धारण किया था। इसी कारण वे नीलकंठ कहलाए। सावन में भगवान शिव के जलाभिषेक और शीतल शृंगार की परंपरा को इसी त्याग और करुणा से जोड़कर देखा जाता है। भक्त भगवान शिव से अपने जीवन के कष्ट हरने और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

दुद्धी के बिडर गांव में हिरेश्वर महादेव मंदिर में माँ भगवती का श्रृंगार करते श्रद्धालु-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें