फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 मीटर दौड़ में गोलू और लक्ष्मी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्याय पंचायत बुटबेढ़वा में मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता होगी। मुख्य अतिथि थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान और विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान तारा देवी ने पूजन-अर्चन के बाद हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के 50 मीटर छात्र दौड़ में गोलू कुमार प्रथम और सुमित कुमार द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान लक्ष्मी कुमारी और द्वितीय स्थान प्रतिमा कुमारी ने हासिल किया। 100 मीटर जूनियर वर्ग (बालक) में आकाश प्रथम और अमृत द्वितीय रहे। वहीं बालिका वर्ग में अंशु कुमारी प्रथम और गुंजा कुमार द्वितीय रहीं।
कबड्डी प्रतियोगिता (बालक वर्ग) में जूनियर कंपोजिट विद्यालय विंढमगंज और बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय मुड़िसेमर की टीम विजयी रही। लंबी कूद (बालक वर्ग) में सुनील कुमार व आकाश कुमार प्रथम व बालिका वर्ग में रिमझिम व सिंपी कुमारी प्रथम रहीं। खो-खो प्रतियोगिता भी हुई। प्रतियोगिता में नोडल शिक्षक राजकमल, अनुराग तिवारी, धीरज यादव, प्रमोद कुमार, आलोक कुमार, राम कुमार, अजीत उपाध्याय, सीता देवी, अंजू रानी, शालिनी, श्वेता, मीनाक्षी, पद्मावती रहीं। संचालन राजकमल यादव ने किया। एआरपी श्रवण कुमार व संतोष सिंह ने पुरस्कार वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें