फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधी में उतराया मिला युवक का शव, भाई ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज थाना क्षेत्र के सुखेड़ा बंधी में मंगलवार को युवक का शव उतराया मिला। मृतक की पहचान सलैयाडीह गांव निवासी अजय खरवार (32) के रूप में हुई। मृतक के बड़े भाई रामप्रवेश खरवार ने मारपीट के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी भेजते हुए छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

विंढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडीह ग्राम पंचायत में जंगल के किनारे स्थित सुखड़ा बंधी में मंगलवार की सुबह लोगों ने एक व्यक्ति का शव देखा। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान ने नाविकों की मदद से शव को निकलवाया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि मृतक की पहचान अजय कुमार (32) पुत्र वासुदेव खरवार के रूप में हुई।
मृतक के बड़े भाई रामप्रवेश खरवार ने कहा कि सोमवार को सुबह गांव के ही एक व्यक्ति ने सेल फोन पर हमें बताया था कि तुम्हारा भाई बंधी की तरफ घूम रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि भाई को मारपीट कर बंधी में फेंक दिया गया हो। उधर, थाना प्रभारी का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा। सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें