सोनभद्र। सोनांचल में बृहस्पतिवार को दोपहर एवं शाम को झमाझम बारिश हुई। बारिश से रबी की फसलों को फायदा होना बताया जा रहा है। बारिश से सिर्फ सरसों की तैयार हो चुकी फसल को नुकसान होने का अंदेशा जताया जा रहा है। सिंचाई की तैयारी में जुटे किसान बारिश होने से खुश हैं। वहीं बारिश से ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें कीचड़ से सन गई है। इससे आवागमन में लोगों को परेशानी हुई। जिले में दो दिन से आसमान में बादल उमड़ घुमड़ रहे हैं। बुधवार की रात में तथा बृहस्पतिवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में करीब 1.30 बजे जिले के अलग अलग इलाकों में हल्की बारिश हुई। वहीं शाम चार बजे के बाद जिले में चौतरफा तेज बारिश हुई। बारिश से नगरीय क्षेत्र की सड़कों पर पानी जमा हो गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें कीचड़ से सन गई।
हालांकि बेमौसम हुई बारिश रबी सीजन की फसलों के साथ ही सब्जी की खेती के लिए रामबाण बताया जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र सोनभद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. एमपी सिंह का कहना है कि सरसों की जो फसल पक गई है, उसके लिए बारिश नुकसानदेय है, जो फसलें खड़ी व हरी हैं, उन फसलों को बारिश से फायदा होगा। गेहूं की फसल के लिए यह बारिश रामबाण है। उन्होंने बताया कि मसूर, चना, मटर के फसल में यदि फली लग रही है तो बारिश से फायदा होगा। प्याज व लहसुन की खेती को भी फायदा होगा। किसान गेहूं की फसल में यूरिया की टॉप बेसिंग कर सकते हैं।
22सीटीके05...आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल में सीबीएसई 12 वीं की परिक्षा देकर बाहर आते विद्यार्
22सीटीके05...आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल में सीबीएसई 12 वीं की परिक्षा देकर बाहर आते विद्यार्
22सीटीके05...आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल में सीबीएसई 12 वीं की परिक्षा देकर बाहर आते विद्यार्