फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर लिफ्टिंग में गोल्ड हासिल कर बढ़ाया मान

Thu, 22 Mar 2018 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/सोनभद्र
विज्ञापन
पावर लिफ्टिंग
विज्ञापन
जिले के पावर लिफ्टिंग के खिलाड़ियों ने झारखंड में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। आरजे जिम राबर्ट्सगंज में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी के नेतृत्व में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों ने गोल्ड के साथ ही रजत मेडल हासिल किया।
विज्ञापन



रामजी यादव ने बताया कि झारखंड के टाटा नगर जमशेदपुर में 16 से 19 मार्च तक हुए चैंपियनशिप में यूपी का प्रतिनिधित्व करते हुए अमित कुमार शर्मा ने 53 किलो भार वर्ग में सब जूनियर प्रतियोगिता में 75 किलो का भार उठाकर गोल्ड हासिल किया। विजय बहादुर ने सब जूनियर में 59 किलो भार वर्ग में 85 किलो भार उठाकर कांस्य पदक जीता।


वहीं, बालिका वर्ग में माया मौर्या जूनियर वर्ग में 43 किलो भार वर्ग में 37.5 किलो भार उठाकर गोल्ड हासिल किया। इसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त खिलाड़ी अमित कुमार शर्मा का चयन भारतीय टीम में किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जून माह में अमेरिका में होना संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें