फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: भक्तों का उद्धार करने के लिए अवतार लेते हैं भगवान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। भगवान अपने भक्तों का उद्धार करने और उन पर कृपा करने के लिए अवतार लेते हैं। अपनी लीला के माध्यम से भक्तों को आनंद प्रदान करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण की मंगलमय बाल लीला भक्तों के हृदय को आह्लादित करती है। कथावाचक कुणाल जी महाराज ने बृहस्पतिवार को विकास नगर कालोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में ये बातें कहीं।
विज्ञापन

पांचवें दिन की कथा का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। महाराज ने कहा कि गो-गोपी के साथ भगवान की लीला मानव को सहज ही भक्ति के सागर में डुबकी लगवाती है। कहा कि श्रीकृष्ण का नाम जपने से मानव को परमानंद की प्राप्ति होती है। कहा कि श्री कृष्ण ने माखन चोरी, कालिया मर्दन, गोचारन आदि से ऋषि-कृषि परंपरा का संदेश दिया है। महाराज का अभिनंदन आयोजक अनंत राम वर्मा ने किया। इस मौके पर मुख्य यजमान मालती देवी, अमिय कुमार वर्मा, राहुल पांडेय, मोनी वर्मा, संगीता, मीना सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें