फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: समस्या समाधान के लिए संघर्ष करेगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी करमचंद बिंद की देखरेख में बृहस्पतिवार को म्योरपुर ब्लॉक के रासपहरी गांव में बैठक हुई। इसमें जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष करने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

जिला प्रभारी ने कहा कि सोनभद्र जिला अति पिछड़ा है। ऐसे में जनपद के हर ब्लॉक में बैठक करके समस्याओं को सुना जा रहा है। ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अगुवाई में जनसमस्याओं का समाधान कराया जाएगा। तहसील स्तर की समस्याओं का भी समाधान एसडीएम से वार्ता करके कराया जाएगा। कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। कहा कि वर्तमान में बिजली निगम की तरफ से ग्रामीणों से धनउगाही की जा रही है। रुपये लेने के बाद भी बिल जमा नहीं किया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में यह समस्या गंभीर है। कांग्रेस की स्थिति प्रदेश में बहुत अच्छी है। बताया कि आमजन की समस्याओं से सीधा सरोकार हो, इसके लिए यह कार्यक्रम किया जा रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड, अशोक यादव, मनोज अग्रहरि, रामदेव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें