फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीट क्षेत्र में जाकर पीड़ितों की दूर करें समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर बृहस्पतिवार को फोर्स के साथ एएसपी विनोद कुमार और सीओ राजकुमार तिवारी ने चोपन में रूट मार्च किया। इस दौरान सड़कों के पटरियों पर सामान व वाहनों को खड़ा कर आवागमन अवरुद्ध करने वालों को चेतावनी देते हुए हटवाया। इसके बाद चोपन थाने में एएसपी ने अर्दली रूम किया। एसपी ने सभी दारोगा और बीट के सिपाहियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर पीड़ितों की समस्याओं को सुनकर दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अर्दली रूम के दौरान एएसपी ने विवेचना निस्तारण के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के तहत थाने पर लंबित विवेचनाओं की विस्तृत समीक्षा की। एएसपी ने विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने के लिए संबंधित विवेचकों को निर्देशित किया। जन शिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जांच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने का भी फरमान जारी किया। कहा कि अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण करते हुए वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करें और आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों व शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण करें। रात्रि में चौराहे-तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने का निर्देश दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन विजय शंकर मिश्र ने कहा कि पीड़ितों की समस्याओं को दूर करने में हीलाहवाली करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में बृहस्पतिवार की रात जनपद में शांति कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जगह-जगह पुलिस ने चेकिंग की। म्योरपुर कस्बे में फोर्स के साथ एएसपी आपरेशन विजय शंकर मिश्र ने पैदल गश्त किया। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों/वस्तुओं की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान एएसपी ने सड़क किनारे अस्थाई अतिक्रमण के संबंध में थानाध्यक्ष म्योरपुर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें