फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू की जीत पर बांटी मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नए राष्ट्रपति के रूप में आदिवासी समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचित होने पर शुक्रवार को सलखन वृद्धाश्रम में मिठाई बांटी गई। इस दौरान आश्रम में रह रहे बुजुर्गों ने भी कजरी गीत के माध्यम से नए राष्ट्रपति को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अगोरी-बड़हर के पूर्व रियासत की राजकुमारी दीक्षा, भाजपा के काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी विपिन तिवारी, देवेश मिश्र, भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री संगीता पाठक, युवक मंगल दल के जिलाध्यक्ष सौरभ कांत तिवारी ने कहा कि यह गौरवशाली दिन है। संविधान में उल्लिखित हर विषय को एक-एक पर हम चरितार्थ होते देख रहे हैं। देश के सर्वोच्च पद पर आदिवासी समाज की महिला का पहुंचना ही सही मायने में लोकतंत्र है। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के संचालक नवीन शुक्ला, संदीप, राजा त्रिपाठी, सैफ अली खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें